Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: जहरीली शराब से युवक की मौत, परिवार के लोगों का हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाजोट में सोमवार को दिन निकलते ही जहरीली शराब ने युवक की मौत हो गई परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने पंचनामभर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने फॉरेनसिंक की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बजोट निवासी कृष्णपाल का परिवार रहता है। सोमवार को 22 वर्षाया शेखर की जहरीली शराब पीकर मौत हो गई। शव को कमरे में पड़ा देखा परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पर ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना की जानकारी की और शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस ने फॉरेन सिंक की टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने पास के ही रहने वाले युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल शवका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img