Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मेरठ साउथ स्टेशन तैयार, बस रैपिड का इंतजार

  • शीघ्र ही मेरठ की सीमा में प्रवेश करेगी नमो भारत ट्रेन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन रैपिड (नमो भारत) का संचालन वैसे तो पिछले साल 21 अक्टूबर को शुरु हो गया था, लेकिन अभी तक यह ट्रेन मेरठ तक नहीं पहुंच पाई। यह ट्रेन मेरठ साउथ स्टेशन के जरिए मेरठ की सीमा में प्रवेश करेगी। यह स्टेशन अब बनकर पूरी तरह से तैयार है। एनसीआरटीसी सूत्रों के अनुसार मेरठ साउथ स्टेशन को फाइनल टच भी दिया जा चुका है तथा यह स्टेशन रैपिड संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां रैपिड संचालन के लिए कागजी कार्रवाई भी जारी है।

यह कार्रवाई पूर्ण होते ही रैपिड मेरठ की सीमा में प्रवेश कर जाएगी और यहां के लोगों को ‘फील गुड’ कराएगी। रैपिड फिलहाल 34 किमी के दायरे में दौड़ रही है। 34 किमी में से 17 किमी का संचालन साहिबाबाद से गुलधर, गाजियाबाद, दुहाई और दुहाई डिपो तक सबसे पहले शुरू हुआ था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद दूसरे चरण का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री ने कोलकाता से वर्चुअली किया था और इस चरण में भी ट्रेन 17 किमी के ट्रैक पर दौड़ रही है। दूसरे चरण में ट्रेन ने मुरादनगर होते हुए मोदीनगर तक का सफर तय किया।

14 20

दूूसरे चरण में ट्रेन हालांकि मेरठ साउथ तक आनी थी, लेकिन किन्ही कारणों से ट्रेन मेरठ नहीं पहुंच पाई। एनसीआरटीसी सूत्रों के अनुसार ट्रेन अब तीसरे चरण में मेरठ तक पहुंचेगी और सबसे पहले मेरठ साउथ आएगी। वहीं, दूसरी ओर रैपिड का मेरठ साउथ तक ट्रायल भी समय समय पर किया जा रहा है। इसके अलावा मेरठ साउथ स्टेशन से भैंसाली स्टेशन के बीच भी काम बेहद तेजी से चल रहा है। एनसीआरटीसी का लक्ष्य जून 2025 तक रैपिड को सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच फुल स्ट्रेन्थ के साथ दौड़ाना है।

अपग्रेडेशन: दूसरे सेक्शन पर आज नहीं चलेंगी रैपिड ट्रेनें

सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण रैपिड (नमो भारत) सेवाएं रविवार को अपने दूसरे सेक्शन (मुरादनगर और मोदीनगर) पर उपलब्ध नहीं होंगी। एनसीआरटीसी के महाप्रबंधक (परिचालन) के अनुसार सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है जिस कारण रविवार को मुरादनगर, मोदीनगर साउथ एवं मोदीनगर नॉर्थ आरआरटीएस स्टेशनों से रैपिड सेवाओं का संचालन स्थगित रहेगा। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक रैपिड ट्रेनों का संचालन निर्धारित समयानुसार जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img