जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में शुक्रवार को 26वीं उप्र पुलिस वार्षिक कुश्ती कलस्टर (भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने किया। समारोह में सेनानायक चारू निगम, सूर्यकांत त्रिपाठी सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी, अनिल कुमार उप सेनानायक, ताहिर हुसैन सहायक सेनानायक, कुशलपाल सिंह सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, शैलेश कुमार मौर्य सहायक रेडियो अधिकारी गौतमबुद्धनगर, सुभाष सिंह शिविरपाल, पवन कुमार भाटी, धर्मवीर सिंह, दीनदयाल दीक्षित दलनायक, खुशीराम सूबेदार अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
26वीं वार्षिक प्रतियोगिता में सात खेल अलग-अलग वेट कैटेगिरी में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन के राष्ट्रीय स्तर के खेल समरूप आयोजन हेतु अंबर आनंद डायरेक्टर नेल्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारोत्तोलन एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु आवश्यक खेल उपकरण देकर सहयोग किया।
निर्णायकों की भूमिका जगराज सिंह पूर्व क्रीडाधिकारी, अमरनाथ त्यागी महासचिव जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन मेरठ, राजकुमार पटेल, अजीतपाल खत्री, उत्तम कुमार, ऋषिपाल सिंह भंडारी, मनोज सोलंकी, सोहनवीर सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता में उप्र पुलिस के 12 जोन के करीब 942 महिला/ पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे है।
ये रहे विजेता
कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष लीग मैच में प्रथम मैच पीएसी पूर्वी जोन एवं वाराणसी जोन के मध्य खेला गया। जिसमे पीएसी पूर्वी जोन विजेता रहा। द्वितीय मैच बरेली जोन एवं गोरखपुर जोन के मध्य खेला गया। जिसमें बरेली जोन विजेता रहा। वहीं, तृतीय मैच पीएसी पश्चिमी जोन एवं पीएसी मध्य जोन के मध्य खेला गया।
जिसमे पीएसी पश्चिमी जोन विजेता रहा। चतुर्थ मैच मेरठ जोन एवं आगरा जोन के मध्य खेला गया। जिसमे मेरठ जोन विजेता रहा। पंचम मैच पीएसी पूर्वी जोन एवं लखनऊ जोन के मध्य खेला गया। जिसमे लखनऊ जोन विजेता रहा। षष्टम मैच बरेली जोन एवं कानपुर जोन के मध्य खेला गया। जिसमे बरेली जोन विजेता रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता महिला लीग मैच
कबड्डी प्रतियोगिता महिला लीग मैच का प्रथम मैच लखनऊ जोन एवं आगरा जोन के मध्य खेला गया। जिसमे लखनऊ जोन विजेता रहा। द्वितीय मैच मेरठ जोन एवं प्रयागराज जोन के मध्य खेला गया। जिसमे मेरठ जोन विजेता रहा।
बॉक्सिंग
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विनीत कुमार लखनऊ जोन, राहुल यादव पश्चिमी जोन, सचिन कुमार पश्चिमी जोन, रोनित यादव गोरखपुर जोन, अंकित कुमार बरेली जोन, कुंज कुमार बरेली जोन, राजकुमार गौतम मेरठ जोन, विकास सहरावत पश्चिमी जोन, केशव चौधरी पश्चिमी जोन, बिजेंद्र शर्मा मेरठ जोन ने अपने भार वर्ग में मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं सह आयोजन सचिव एवं सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ चारू निगम ने बताया कि उप्र पुलिस में आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता प्रथम बार आयोजित की जा रही है। शनिवार को कुश्ती व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

