Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में दाखिल किया 790 पन्नों का आरोपपत्र, पत्नी सोनम रघुवंशी बनी मुख्य आरोपी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश को हिला देने वाले इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ा कदम उठाते हुए 790 पृष्ठों का विस्तृत आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया है। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी बनाया गया है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य — आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान पर भी हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है।

आरोपपत्र को सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किया गया है। हत्या की यह वारदात 23 मई 2025 को हुई थी और तब से यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा है।

हत्या के आरोप में कुल 5 आरोपी हिरासत में

सभी पांच मुख्य आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसे सोनम ने अपने हनीमून के दौरान मेघालय में अंजाम दिया।

23 मई को राजा की हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने इन आरोपियों पर IPC की धारा 103(I) (हत्या), धारा 238(a) (सबूत मिटाना), और धारा 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया है।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद आएंगे और नाम

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सईम ने जानकारी दी कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन सह-आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

सिलोम जेम्स (प्रॉपर्टी डीलर)

लोकेंद्र तोमर (उस इमारत का मालिक जहां सोनम छिपी थी)

बलबीर अहिरबार (इलाके का सुरक्षा गार्ड)

तीनों पर सबूत छुपाने और आरोपियों को पनाह देने का आरोप है। इस समय वे जमानत पर बाहर हैं।

क्या है पूरा मामला?

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी।

सोनम पहले से राज कुशवाहा नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी, जो उनके पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ा था।

सोनम, राजा से शादी से खुश नहीं थी और शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे।

23 मई को दोनों लापता हो गए और बाद में राजा का शव जंगल में बरामद हुआ।

सोनम को पुलिस ने 8 जून को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद अन्य आरोपी भी यूपी, इंदौर और सागर से गिरफ्तार किए गए।

हत्या के पीछे था प्रेम और साजिश का घातक खेल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी। हनीमून की आड़ में यह साजिश रची गई, और तीन अन्य युवकों को हत्या में शामिल किया गया।

अब क्या आगे?

पुलिस चार्जशीट के आधार पर मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अदालत का फैसला आने तक देशभर की नजरें इस पर टिकी रहेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img