Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मौलाना महमूद मदनी हुए कोरोना संक्रमित

  • देवबंद स्थित आवास पर किया अपने आपको आईसोलेट

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंचने लगा है। कोरोना की यह इस दूसरी लहर ने एक बार फिर देश भर को झंकझोर दिया है। कई वीआईपी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इन्हीं में एक नाम जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी का भी है। मदनी ने भी कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया है।

जमीयत सचिव नियाज फारूकी के अनुसार नजला जुकाम की शिकायत होने पर मौलाना महमूद मदनी ने दिल्ली में कोरोना ा टेस्ट कराया था। जिसके बाद वह आराम करने के लिए वह देवबंद स्थित अपने आवास पर आ गए थे। गुरुवार को मौलाना मदनी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जिसके बाद मौलान ने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौलाना महमूद मदनी की तबीयत ठीक है और उन्हें हल्के नजला जुकाम की शिकायत है। माहिर डाक्टरों द्वारा घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है। मौलाना मदनी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके शुभचिंतक ने सभी से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img