- क्लब का चौथा इंस्टॉलेश्यान सेरेमनी एवं चार्ट नाइट
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: लायंस क्लब शामली सम्राट के चौथे इंस्टॉलेशन सेरेमनी एंड चार्ट नाईट में बेहतर कार्य करने वाले संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
शनिवार देर शाम शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित एक बारात घर मे लायंस क्लब शामली सम्राट के चौथे इंस्टॉलेशन सेरेमनी एंड चार्ट नाईट में क्लब अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने पूरे वर्ष किये गए समाजसेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष 356 कार्य किए गए।
इनमें समाज सेवा, असहाय लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवा, भोजन वितरण, आई चेकअप, ऑपरेशन आदि कार्य प्रमुख हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि क्लब द्वारा डक्टरों की टीम तैयार की गई, जो लगातार लोगों का नि:शुल्क चेकअप कर रही है।
गरीब लोगों को रोजाना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर रजनीश गोयल ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब के करीब तीन लाख सदस्य हैं, जो लगातार समाज सेवा कर रहे है। अकेले बैठकर कोई समाजसेवा नहीं कर सकता।
इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप सिंह, अश्वनी कंबोज, विनय मित्तल, डा गौरव गर्ग, अनूप तायल, अमित श्याम, पंकज, प्रिंस जुनेजा, डीपी कौशिक, आशीष मित्तल, दीपक गर्ग, आलोक संगल, संदीप सिंघल, आशू जैन, गौरव कर्णवाल, रजनीश गोयल, संजीव अग्रवाल, अरविंद संगल, आलोक भटनागर आदि मौजूद रहे।

