Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

मुरादाबाद-सहारनपुर मार्ग पर बंद पड़ी ट्रेनें चलाए जाने को दिया ज्ञापन

  • प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: मुरादाबाद-सहारनपुर मार्ग पर काफी लम्बे समय से बंद पड़ी रेलगाड़ियों को चलाने की मांग करते हुए भारतीय किसान संघ की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर ट्रेनों का संचालन कराए जाने की मांग की गयी है।

मंगलवार को भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर बंद पड़ी पैसेन्जर व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए संचालित कराया जाए।

जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन करने में सुविधा हो सके। कोरोना महामारी के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद कर दिए जाने से लोगों को गांवों से नगरों में आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से अपने आसपास के नगरों में ठेला लगाकर फल, सब्जी, मूंगफली आदि बेचने और मजदूरी का काम करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।

जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी और भूखमरी बढ़ती चली जा रही है। ज्ञापन देने वालों में अवधेश कुमार, गौरव कुमार, राजीव राजपूत, धर्म पाल सिंह, गेंदाराम, विजय शंकर पाण्डेय, शिवम चौधरी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img