Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

डीएम को दिया ज्ञापन, त्यागी समाज का धरना जारी

  • त्यागी समाज ने मोर्चा निकालकर दिया ज्ञापन
  • अनु त्यागी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र डीएम को सौंपा
  • प्रकरण में जनहित याचिका दायर करने को लिया जा रहा है विधिक परामर्श
  • न्याय नहीं मिला तो 2024 तक चलता रहेगा धरना: मांगेराम त्यागी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में 25 अगस्त से चल रहा त्यागी समाज का धरना मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस बीच धरनारत लोगों ने कलक्ट्रेट तक मोर्चा निकालते हुए श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी की ओर से मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र को ज्ञापन के रूप में डीएम दीपक मीणा को सौंपा। वहीं, धरना संचालन समिति ने इस प्रकरण में जनहित याचिका दायर करने के लिए विधिक परामर्श लेने की घोषणा की है।

धरना स्थल पर अग्रणी भूमिका निभा रहे मांगेराम त्यागी ने अपने उद्बोधन में समाज से एकजुट होकर मान-सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की, कि श्रीकांत त्यागी परिवार से जुड़ीं अनु त्यागी और इंग्ला त्यागी को न्याय नहीं मिला तो त्यागी समाज 2024 तक धरना जारी रखेगा। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में पेड़ उखाड़कर फेंकने, महिलाओं को रात के समय पुरुषों अधिकारियों द्वारा अवैध हिरासत में रखने जैसे मामलों को लेकर जनहित याचिकाएं दायर करने का अभियान चलाया जाए।

33 3

उन्होंने अवगत कराया कि मोर्चे की ओर से भी इस मामले में विधिक परामर्श किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को प्रदेश के 48 जिलों में धरना देकर ज्ञापन दिया गया। इस बीच दोपहर दो बजे के बाद धरने पर मौजूद सभी लोग मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में मोर्चा निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। समिति की ओर से ज्ञापन के रूप में अनु त्यागी का मुख्यमंत्री के नाम लिखा हुए पत्र डीएम दीपक मीणा को सौंपा गया।

जिसमें श्रीकांत त्यागी पर लगाए गए गैंगेस्टर एक्ट को हटाने, तीन दिन दो रात तक अनु त्यागी और इंग्ला त्यागी दबिश के लिए अवैध हिरासत में रखने के दोषी अधिकारियों पर केस दर्ज करके गिरफ्तारी करने, शेड तोड़ने और पेड़ उखाड़कर फेंकने वालों पर कार्रवाई करने आदि की मांगें प्रमुख रूप से रखी गर्इं। मांगेराम त्यागी, प्रदीप तयागी, कुलदीप त्यागी खासपुर, महेन्द्र त्यागी, हिमांशु त्यागी, मुकुल त्यागी, आशु त्यागी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img