Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

एमसीए तृतीय सेमेस्टर के मेधावियों का हुआ सम्मान

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज के सभागार में शनिवार को एमसीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं के उर्त्तीण होने पर सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र/छात्राओं ने अपने माता-पिता, गुरूजनों व जिले का गौरव बढ़ाया। छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय एमसीए विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया।

कॉलेज प्राचार्य डा. आलोक कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे महाविद्यालय के प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी शिक्षकों के द्वारा उर्त्तीण छात्र/छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लियें बधाई दी एवं प्राचार्य जी के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में एमसीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं मे प्रथम स्थान पर आने वाली सलोनी जैन ने 83.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। द्वितीय स्थान पर विशाल ने 79.80 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर राधिका भारद्वाज ने 78.86 प्रतिशत, चर्तुथ स्थान पर साक्षी पाल व साक्षी सहरावत ने 77.52 प्रतिशत व पंचम स्थान पर वंशिका जैन ने 76.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img