Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

खट्टा प्रहलादपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: खट्टा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल परिसर में तीन प्रतिभाशाली बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

खट्टा प्रहलादपुर गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों का सलेक्शन होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक और अहिंसा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि उन्नति का रास्ता इन्हीं स्कूल से होकर जाता है। बच्चों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

रणबीर चौधरी ने भी अपनी ओर से बच्चों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। चयनित बच्चों में आदित्य कुमार, अरमान अली एवं अतुल कुमार शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य है, ऐसे प्रतिभशाली बच्चों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, जयद्रथ चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...
spot_imgspot_img