Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को बचाने का संदेश

  • एनसीसी कैडेटस की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

जनवाणी संवाददाता  |

शामली:  राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटो की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेटो ने पोस्टर एवं जल रंगो से पर्यावरण की रक्षा करने एवं पृथ्वी को बचाने से सम्बंधित पोस्टर बनाए।

WhatsApp Image 2022 04 22 at 1.47.56 PM 1

प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कैडेटस को बताया कि पृथ्वी दिवस का वार्षिक आयोजन 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी।

अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। सुब कैडेट समाज में विभिन प्रतियोगिताओ के माध्यम से समाज में पर्यावरण की रक्षा के जागरूकता अभियान  चलाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट अक्षय कुमार, द्वितीय स्थान कैडेट आशु कुमार एवं तृतीय स्थान कैडेट श्रवण कुमार रहे।

कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुमार, सुधीर निर्वाल, रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, निखिल कुमार , एवं एन सीसी कैडेट शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img