जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: रेलवे क्रासिंग पार करते समय गिरने से 60 बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम शफियाबाद निवासी 60 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र अमीर हसन गुरुवार की सुबह किसी काम से घर से निकले थे। स्योहारा रेलवे क्रासिंग पार करते हुए ठोकर लगने से वो पटरियों पर गिर कर घायल हो गए परिजन घायल नूर मोहम्मद को सीएचसी ले गए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

