Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

गन्ना सेंटर पर अधेड़ चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  • परिजनों ने दो दिन बीतने के बाद भी नही किया शव का अंतिम संस्कार
  • ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रख मिल अधिकारियों को बनाया बंधक

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में लगे उत्तम शुगर मिल खाईखेडी के गन्ना सेंटर पर चौकीदार के रूप में कार्यरत अधेड़ की गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव मार्ग पर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंचे मिल अधिकारियों को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

मिल अधिकारियों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ग्रामीणों को समझाने के भरसक प्रयास किया। परन्तु देर शाम तक भी वार्ता बेनतीजा रही। भोपा थानाक्षेत्र के गांव गादला में उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी के गन्ना सेंटर लगा हुआ है। गन्ना सेंटर पर गादला निवासी सत्तू पुत्र मंगल 54 वर्ष चौकीदार के रूप में कार्यरत था। गुरुवार को वह गन्ना सेंटर पर चौकीदारी के लिए गया था। जंहा संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ चौकीदार की मौत हो गयी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने अधेड़ की तलाश शुरू की तो गन्ना सेंटर के पास अधेड़ का शव पड़ा मिला जिस पर परिजनों में रोष फैल गया और परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को शव जट मुझेड़ा गादला मार्ग पर रख दिया व मिल अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

सूचना पर मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए परिजनों ने मिल अधिकारियों को बंधक बना लिया और दस लाख रुपये के मुआवजे की मांग शुरू कर दी। मिल अधिकारियों को बंधक बनाने की सूचना पर भोपा पुलिस में हड़कंप मच गया सूचना पर क्षेत्राधिकारी भोपा रामाशीष यादव थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण किसी भी स्थिति में टस से मस होने के लिए तैयार नहीं हुए। काफी प्रयासो के बाद मिल अधिकारियों व मृतक के परिजनों में मुआवजे को लेकर वार्ता शुरू हुई पर इस वार्ता से भी कोई नतीजा नही निकल पाया।अधेड़ चौकीदार की मौत से पत्नी बहुती पुत्र मोनू, सोनू, अमन व पुत्री प्रियंका और पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img