Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गर्म कपड़ों की अस्थाई दुकान में आग से लाखों का नुकसान

जनवाणी संवाददाता | 

बड़ौत: गर्म कपड़ों की अस्थाई दुकान में लगाई गई सेल में रात्रि में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। टेंट नुमा अस्थाई दुकान में लाखो के कपड़े रखे हुए थे। वहीं व्यापारी भी सोए हुए थे। शोर शराबा सुनकर व्यापारियों की आंख खुली। तब वह किसी तरह से निकलकर बाहर भागे। सूचना पर पुलिस पहुंची।

नगर की नेहरू मूर्ति के निकट खाली प्लाट में टेंट लगाकर गर्म कपड़ों की दुकान करने वाले नगर निगम निवासी शहजाद व नफीस अपना गुजारा कर रहे हैं। वह रात्रि में टेंट में ही सोते हैं। आग लगाने की घटना आरती शुक्रवार करीब 2:30 बजे की है शहजाद व नफीस ने बताया कि वह यहां प्रतिदिन गर्म कपड़ों की सेल करते हैं।

करीब तीन महीने के लिए उन्होंने यह प्लाट बाजार में किराए पर ले रखा है। स्थान खुला होने पर वह रात्रि में यहीं सोते हैं। रात्रि में असामाजिक तत्वों ने टेंट आग लगा दी। उन्हें आग लगने का पता उस समय चला जब आसपास के लोगों ने आग लगी देख कर शोर मचा दिया।

उनकी आंख खुली तो आग से बचकर किसी तरह बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस संबंध में व्यापारियों ने बड़ौत थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। व्यापारियों ने बताया कि उनका करीब ढाई लाख रुपए का गरम कपड़ा जलकर राख हो गया है। उन्होंने उधार लेकर यह कार्य शुरू किया था। वह बर्बाद हो गए हैं। वहीं व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए आग लगाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img