Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल में खदान हादसा, राहत कार्य तेज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में स्थित एक पत्थर खदान में हुए धमाके के बाद कई मजदूर खदान में फंसे हुए हैं। इस हादसे में कुछ मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका ढेंकनाल के गोपालपुर क्षेत्र में स्थित अवैध पत्थर खदान में हुआ। हादसे में कई मजदूरों के मौत की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि इस बारे में सरकारी अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

खदान में फंसे मजदूरों का पता लगाने की कोशिश जारी

यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। जैसे ही घटना की सूचना मिली, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेर कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। राहत और बचाव दल इस समय यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान में कितने मजदूर फंसे हैं और उनकी स्थिति क्या है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खदान में विस्फोट के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं ली गई थी, और यह खनन अवैध रूप से किया जा रहा था। बचाव कार्य में स्थानीय अग्निशमन विभाग, ओडिशा आपदा प्रबंधन दल, डॉग स्कवायड और विभिन्न उपकरणों के साथ बचाव टीमें जुटी हुई हैं। ढेंकनाल के जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

‘जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं’

विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाके के कारण मजदूरों के फंसने से मैं अत्यंत दुखी हूं। खबरें हैं कि हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई है। इस कठिन समय में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” नवीन पटनायक ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और साथ ही सरकार से अपील की कि वह मजदूरों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img