Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

UP Weather: कोहरे और ठंड के असर से यूपी में स्कूलों की छुट्टी, पारा गिरने की संभावना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। कोहरे के बीच शनिवार को भी ठंड के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, और इस दौरान धूप के दर्शन भी मुश्किल होंगे। प्रदेश में शनिवार को कोहरे के कारण कई जिलों में सुबह शून्य दृश्यता रिकॉर्ड की गई। आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है। रविवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे और ठंड के साथ हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी और कोहरा भी घना हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई जिलों में सुबह दृश्यता शून्य हो सकती है। उनके अनुसार, जब तक कोहरे की बनी हुई परत नहीं हटेगी, तब तक धूप की उम्मीद कम रहेगी।

आने वाले दिनों में कोहरे के और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, शनिवार सुबह आगरा, कुशीनगर, कानपुर और फुर्सतगंज में दृश्यता शून्य रही। वहीं, अलीगढ़ और प्रयागराज में दृश्यता 50 मीटर, फतेहगढ़ में 80 मीटर, झांसी और आजमगढ़ में 100 मीटर, और राजधानी लखनऊ में 150 मीटर रही। कोहरे और ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने मोबाइल फोन के जरिए सर्दी का अलर्ट भी जारी किया है।

इन इलाकों में घने कोहरे के आसार

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

इन जिलों में शीत दिवस की संभावना

फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।

राजधानी में ठंड से राहत नहीं

कोहरे के बीच ठंड का कहर जारी है। राजधानी में दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। शाम को ठिठुरन बढ़ गई और लोग जगह-जगह आग जलाकर तापते नजर आए। सुबह से छाए कोहरे के बीच ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि पारा गिरने के साथ कोहरा भी घना हो सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई। कोहरे और ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम 11.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img