Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

डायट का शिलान्यास 20 को करेंगे मंत्री सुरेश राणा

  • 750 लाख रुपये की लागत से बनकर होगा तैयार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से जनपद शामली में 20 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास होगा। शिलान्यास कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा करेंगे। डायट 750.25 लाख की कीमत से गांव मारूखेड़ी में बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शामली को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान का तोहफा मिला है। यह संस्थान जनपद के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव मारूखेड़ी में बनकर तैयार होगा। जिसकी अनुमानित लागत 750.25 लाख रुपये है।

इसका शिलान्यास आगामी 20 दिसंबर को उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा करेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली जनपद पर विशेष स्रेह है। जनपद शामली खुद के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की बाट जो रहा था जो कि अब पूरी होने जा रही है।

इस डाइट के बन जाने से जनपद के शिक्षा विभाग को तो लाभ होगा ही बल्कि उसे जनपद शामली के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में इसका लाभ होगा। बता दें कि शामली जिला बने 9 वर्षों का समय हो चुका है लेकिन अब तक शिक्षा विभाग की डाइट जनपद मुजफ्फरनगर में ही चल रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img