Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

अब विवादों में घिरे मंत्री तेज प्रताप यादव, कौन हैं शैलेश यादव ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन वाली नई सरकार को बने 10 दिन भी नहीं हुए हैं, लेकिन सरकार का नाता विवादों से जुड़ गया है। पहले कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के शपथ ग्रहण को लेकर हंगामा हुआ। अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाई और महागठबंधन सरकार में पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव विवादों से घिर गए हैं।

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बैठक के दौरान तेजप्रताप यादव के बगल में उनकी बहन मीसा भारती के पति शैलेश कुमार भी नजर आए। जबकि, शैलेश न ही कोई अधिकारी हैं और न उनका सरकार से कोई नाता है।

भाजपा ने बोला सरकार पर हमला

बिना किसी सरकारी पद के शैलेश कुमार के बैठक में मौजूद रहने पर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि मंत्री तेजप्रताप यादव को कोई हल्के में न ले। शैलेश कुमार राजद के सभी मंत्रियों से समझदार हैं, उनका आशीर्वाद रहा तो तेजप्रताप यादव सबसे अच्छे मंत्री साबित होंगे।

राजद ने किया बचाव

तस्वीर वायरल होने के बाद राजद प्रवक्ता शशि यादव ने तेजप्रताप यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा, शैलेश किसी काम से तेजप्रताप से मिलने गए थे। इस दौरान वे अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसलिए शैलेश कुमार को वहीं बैठकर इंतजार करने को कहा गया। शशि यादव ने कहा, किसी मंत्री के चैंबर में जाना कोई गुनाह तो नहीं है। उन्होंने बताया, शैलेश यादव ने किसी अधिकारी को कोई आदेश नहीं दिया।

बिहार में 24 घंटे में पांच बड़ी वारदात

बिहार में राजद-जदयू के सहयोग वाली सरकार के बनते ही आपराधिक मामले भी बढ़ गए हैं। पूरे राज्य में 24 घंटे में गोलीबारी के पांच मामले सामने आए। बक्सर में पार्षद के बेटे को गोली मार दी गई तो वहीं रोहतास में गैस एजेंसी के मालिक पर भी फायरिंग की गई। इसके अलावा पटना में एक छात्रा व एक जवान को गोली मार दी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img