Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अल्पसंख्यकों को भी निकाय चुनाव में मिलेगी पूरी तवज्जो: चौधरी भूपेंद्र सिंह

  • उपचुनाव में भाजपा तीनों सीटों पर काबिज होगी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बेहतर प्रदर्शन होगाl रामपुर खतौली के विधानसभा उपचुनाव तथा मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजय हासिल करेगी।

भूपेंद्र चौधरी सर्किट हाउस में दोपहर 12:00 बजे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति तैयार की है। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपने सिंबल पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है और जनता भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों को देख रही है।
चौधरी ने दावा किया कि महापौर की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी परचम फहराएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैं भेदभाव नहीं है और योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिया जाता है। पत्रकारों के यह पूछने पर कि अल्पसंख्यकों को निकाय चुनाव में टिकट मिलेगा भूपेंद्र चौधरी ने कहा सभी को तरजीह मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है और पार्टी ने उनसे जो दायित्व दिया है उसका में बखूबी निर्वहन कर रहा हूं और इसके परिणाम सामने आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img