Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने महिला डॉक्टर का अपहरण का प्रयास किया

  • रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड के समीप बाईक सवार बदमाशों ने देना चाहा घटना को अंजाम
  • पुलिस की गाडी देख फरार हुये बदमाश, महिला ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड के समीप बाईक सवार बदमाशों ने आटो में बैठी महिला चिकित्सक का अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन सामने से पुलिस की गाडी देखकर बदमाश फरार हो गए। महिला ने थाने मे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कारवाई की मांग की है।

खटटा प्रहलादपुर निवासी बाला पत्नी रमेश रटौल में प्राईवेट चिकित्सक है और दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करती है। उसने बताया की उसका गांव में ही 14 वर्षो से गांव के ही लोगों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। उसने बताया की वह रविवार 3 बजे रटौल में अपनी क्लीनिक से आटो से रटौल-ढिकोली मार्ग से होते हुए वापस अपने गांव लौट रही थी।

तभी वह खैला मोड के समीप पहुची तो पीछे से आ रहे बाईक सवार तीन नकाबपॉश बदमाशों ने उसे आटो से खीचने का प्रयास किया, लेकिन सामने से पुलिस की गाडी आते देख बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इसके बाद रात्रि मे उसके घर की छत पर भी दो लोगों को देखा गया।

जिससे देखते हुए और जान को खतरा देखते हुए महिला ने थाना चांदीनगर पहुंच बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। अब से पहले भी जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

महिला चिकित्सक ने मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर भी शिकायत की है। महिला चिकित्सक अपने घर में अकेली रहती हैं। उधर थाना अध्यक्ष मुनेश पाल सिंह ने बताया की महिला चिकित्सक की तहरीर ले ली गई है जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img