Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता के घर के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र के गांव घिटौरा में सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गाली गलौच करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के मकान के बाहर जमकर फायरिंग की। ग्रमीणों के आ जाने के बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची मकान के बाहर से तीन खोखे बरामद किए। भाजपा नेता ने दो लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली खेकड़ा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर निवासी घिटौरा के अनुसार सोमवार की रात वह परिवार के साथ मकान में सोये हुए थे। आरोप है कि इस दौरान उनके मकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और गाली गलौच काते हुए भाजपा नेता को मकान से बाहर आने लिए ललकारा लेकिन भाजपा नेता घर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद युवकों ने भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों की आवाज सुनकर गोमीण जाग गए और भाजपा नेता के घर की तरफ दौड़ पडे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस को मौके से तीन खाली खोखे भी बरामद हुए । भाजपा नेता ने थाना खेकड़ा में दो लोगों को नामजद करते हुए तररीर दी है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img