Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गायब हुआ गुलदार का शावक, चौथे दिन भी नहीं खोज पाए वनकर्मी

जनवाणी सवांददाता |

छुटमलपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढ्ढाखेड़ा के जंगल में गायब हुआ गुलदार का शावक चौथे दिन भी वन कर्मियों के हत्थे नहीं चढ़ सका है। जबकि छह रेंजरों की अगुवाई में तीन पिंजरों को लगा कर चालीस से भी ज्यादा टीमें रात दिन शावक की तलाश में जुटी हैं।

ग्रामीणों द्वारा एक शावक को पीट पीट कर मार देने के बाद वन विभाग ने एक मादा शावक को पिंजरे में कैद कर लिया था। जिसके बाद डीएफओ रणविजय सिंह और एसडीओ शिवालिक श्वेता सैन भी लगातार मौके पर रह कर मानिटरिंग कर रहे हैं। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुढ्ढाखेड़ा पुंडीर में सोमवार को मादा गुलदार और दो शावकों के देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने एक शावक को लाठी डंडों से पीट कर मार डाला था।

इसके बाद हरकत में आए वन विभाग की टीमों ने पिंजरे लगा कर मंगलवार की रात मादा गुलदार को पकड़ने में सफलता पा ली थी। लेकिन अभी उसका एक शावक वन टीमों के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पकड़ी गई मादा गुलदार को दो दिन से सामाजिक वानिकी की कैलाशपुर स्थित वन रेंज कार्यालय परिसर में पिंजरे में बंद करके रखा गया है। शावकों के बिछोह के कारण मादा गुलदार अभी भी हिंसक बनी है।

हालांकि उसका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। खेतों में गुम हुए शावक की तलाश के‌ लिए छह रेंजरों नकुड़ के हरिज्ञान सिंह, शिवालिक के मनोज बलूदी, मुजफ्फरनगर के कुलदीप सिंह, मोरना के सिंहराज सिंह, सहारनपुर के उमेश शर्मा की अगुवाई वाली टीमें लगातार खेतों में जाल लगा कर तलाश में जुटी हैं। मौके पर डीएफओ रणविजय सिंह और एसडीओ श्वेता सैन भी लगातार मानिटरिंग कर रही हैं। डीएफओ रणविजय सिंह ने बताया कि शावक की तलाश में रात दिन एक किया जा रहा है।

32 5

बताया कि जहां पिंजरे लगे हुए हैं उसके आसपास खेतों में शावक के पैरों के निशान देखे गए हैं हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि वह यहां से दूर निकल गया हो। आस पास के गांवों के ग्रामीणों को लगातार जागरु‌क किया जा रहा है ताकि वे शावक के मिलने पर उसे कोई नुकसान न पहुंचाएं।

उधर इस मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वन रक्षक की तरफ से एक नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है। देर शाम कंजरवेटर नरेश कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश और स्थिति का जायजा भी लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img