- बिहार का रहने वाला था युवक, परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा की
जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नहटौर पुलिस ने लावारिस घूमते हुए 18 वर्षीय युवक को उसकेमाता पिता को सौंपा, जो कि युवक को अपने साथ सकुशल बिहार ले गए। अपने लडके को वापिस पाकर परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है।
थाना नहटौर के प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र में गस्त के दौरान 18 वर्षीय युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। प्रभारी निरीक्षक ने युवक के नाम पता पूछते हुए वार्ता की तो युवक ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र संकट हर निवासी ग्राम जाले थाना जाले जिला दरभंगा बिहार बताया।
युवक के बताए गए नंबर पर संपर्क करने पर बालक की माता रिंकी देवी ने बताया कि 26 फरवरी को उनका लड़का गुम हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी थी। प्रभारी निरीक्षक द्वारा लडके की माता को बच्चे की कुशलता के बारे में बताया गया।
गुरुवार को युवक की माता रिंकी देवी व कुमार विंधेश्चर सिंह थाने आए तथा अपने बच्चे को अपने साथ सकुशल बिहार ले गए। परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

