Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में होंगे शामिल

  • मिथुन चक्रवर्ती ने विजयवर्गीय ने देर रात की मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव में बाहरी बनाम भीतरी के मुद्दे को चमका रही हैं।

वहीं भाजपा बंगाल की माटी के लाल को ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की हरसंभव कोशिश में जुटी है, इस बीच चर्चा जोरों पर है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे। मिथुन की शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय से की गई मुलाकात ने पार्टी में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दी है।

mith copy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान को धार देंगे। सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मंच पर नजर आएंगे, इस दौरान वे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बंगाल में भाजपा को मिला माटी का लाल

पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग जीतने में पुरजोर ताकत झोंकने में लगी भाजपा को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी सहारा मिल रहा है। मिथुन के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि पीएम की रैली में मिथुन दा भी पहुंचेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि रैली में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंचेंगे। मिथुन के पार्टी में शामिल होने के संदर्भ में कोई बातचीत नहीं हुई है।

विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी जानकारी

अभिनेता से मुलाकात के बाद भाजपा नेता विजयवर्गीय ने शनिवार देर रात ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, ”अभी देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के माशूर अभिनेता मिथुन दा के साथ लंबी चर्चा हुई। उनकी राष्ट्र भक्ति और गरीबों के प्रति प्रेम की कहानियां सुनकर मन गद-गद हो गया।”

मोहन भागवत से हो चुकी है मुलाकात

इससे पहले, मिथुन चक्रवर्ती ने बीती 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही मिथुन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, उस समय मिथुन ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।

उन्होंने साफ कहा था, ”इस मुलाकात का राजनीति से कोई मतलब नहीं है. मेरा उनके (मोहन भागवत) साथ आध्यात्मिक संबंध है। हमारी पहले बात हुई थी कि वे जब भी मुंबई आएंगे तो घर आएंगे।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img