जनवाणी संवाददाता |
कांधला: श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में बैंड बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
रविवार को मोहल्ला रायजादगान में श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंडबाजों व झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पधारें सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, पूर्व एमएलसी विरेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप के द्वारा दीप प्रवज्जलित कर फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
इससे पूर्व सुबह सात बजे हवन-पूजन के बाद दोपहर के समय विशाल भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज के जवीन पर प्रकाश डालकर कर उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया।
जिसके बाद अतिथियों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मौहल्ला रायजाद्गान से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों व मार्गो से होते हुए निकली। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर तनुज कुमार, अमित कश्यप, राजीव कश्यप, सिकन्द्र कश्यप, श्रवण कश्यप, संदीप कश्यप के साथ समाज के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहें।
महर्षि कश्यप जयंती पर 9वां विशाल सम्मेलन सोमवार को
अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को 9वां विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। चैरीटेबल ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व पूर्व कैबिनेट मंत्री किरणपाल कश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा 5 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के माजरा रोड स्थित वेदांश पैलेंस में 9वां सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सवेरे हवन-यज्ञ तथा प्रसाद वितरित किया जाएगा, जिसके बाद सम्मेलन प्रारंभ होगा।

