Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

छपरौली क्षेत्र में विधायक ने कराए करीब पांच सौ करोड़ रुपये के कार्य

  • टांडा से रमाला चरण सिंह और किशनपुर से बरनावा मार्ग टिकैत के नाम पर होंगी सड़क

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में विधायक सहेन्द्र सिंह द्वारा कराए गए कार्य सबसे अधिक होंगे। विधायक ने बताया कि उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में गन्ना विभाग द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनवाई। रमाला सहकारी चीनी का दोहरीकरण 303.00 करोड़ की लागत से कराया गया।

लोक निर्माण विभाग रमाला-टांडा मार्ग, किशनपुर-बराल पुसार मार्ग, नंगला ककौर-छपरौली-हेवा-लूम्ब मार्ग, बड़ौत-छपरौली-टांडा आदि करीब सौ करोड़ रुपये की धनराशि से सड़क बनवाई। कंडेरा में कृष्णा नदी पर 6.61 करोड़ की लागत से पुल बनवाया।

88 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनवार्इं। विधायक निधि लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से गांवों में कार्य कराये गए। पंचायती राज विभाग से करीब एक करोड़ रुपये से पंचायत भवन बनवाए। 97.44 लाख की लागत से अंतेष्टिस्थलों का निर्माण कराया। राजकीय नलकूप विभाग द्वारा 90 लाख की धनराशि से नलकूप बनवाए। जल निगम 200 हैडपम्पो का अधिष्ठान कराया गया।

44 गांवों मे पानी की टंकी व 50 करोड़ रुपए की लागत से अन्य कार्य कराए। क्षेत्र के ग्राम निरपुड़ा व कांहड़ 132 केवी के बिजलीघर को अपग्रेड कराकर 220 के0वी0 का 98.80 करोड़ की लागत से कराया गया।नांगल में साई बाबा मंदिर का जीर्णोंउद्धार कार्य 48 लाख रुपये से कराया।

विधायक सहेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके प्रयास से रमाला टांडा मार्ग का नाम चौधरी चरण सिंह व किशनपुर बराल पुसार मार्ग का नाम महेन्द्र सिंह टिकैत के नाम पर कराया। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इन मार्गो के नामकरण से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img