Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सपा में जाने का किया ऐलान

जनवाणी  संवाददाता  |

सहारनपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक तथा कद्दावर नेता माने जाने वाले इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों की बुलाई मीटिंग में समाजवादी पार्टी में जाने का ऐलान कर दिया।
अंबाला रोड पर मेघ छप्पर स्थित अपने आवास पर इमरान मसूद ने कहा कि पिछले दिनों अखिलेश यादव से उनकी बातचीत हुई और उन्होंने कहा कि बिना परिवार के में कोई फैसला नहीं ले सकता।

हां मेरी इच्छा है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बने।
इमरान ने कहा कि परिवार के लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया है समाज के हर वर्ग के लोगों का मुझे प्यार मिलता है।

उन्होंने कहा कि अब हम अपने पूरे कुनबे और समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का झंडा उठाएंगे और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से सपा की सरकार बनेगी।
इस दौरान इमरान के साथ उनके हजारों समर्थक थे।

सभी ने इमरान मसूद जिंदाबाद के नारे लगाए

इस मौके पर देहात सीट से कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर भी थे।
फिलहाल इमरान के समाजवादी पार्टी में जाने के ऐलान से सियासी प्याले में तूफान उठ गया है।
माना जा रहा है कि सहारनपुर में समाजवादी पार्टी इमरान के आने के बाद काफी मजबूत होगी और इससे सियासी समीकरण बदलेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img