जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: शिक्षक एमएलसी चुनाव में हरि सिंह ढिल्लों की शानदार जीत होने पर शनिवार को राजा भरत सिंह इंटर कालेज मे आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
अंग्रेजी प्रवक्ता केश्वशरण ने हरि सिंह ढिल्लो की जीत को शिक्षकों के हित में बताते हुए कहा कि ढिल्लों की जीत पुरे शिक्षक समाज की जीत है। उनके जीतने से शिक्षकों के हितों की लड़ाई और जोरदार तरीके से लड़ी जायेगी। इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य राजीव चौहान, मुकेश सिंहा, संजय कुमार गोयल, कमल सिंह, राजपाल सिंह, सुरेशचंद राजपूत, सत्यबीर सिंह, हरबीर सिंह, संजय कुमार सिंह, सर्वेशचन्द आदि शिक्षक मौजूद थे।

