- भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मंत्री ने बनत में मांगे वोट
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने आगामी एक दिसम्बर को प्रस्तावित उप्र विधान परिषद मेरठ खंड के स्रातक व शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। साथ ही, दोनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की
शनिवार को उपप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर विद्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है।
इस चुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशी रिकार्ड मतों के साथ विजयी होगी। मंत्री ने शिक्षकों व स्रातकों को भाजपा की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐतिहासिक बदलाव बताए। साथ ही, कहा कि आज उप्र में सरकार युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के यह कार्य आने वाले समय में एक बड़े बदलाव का काम करेंगे।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह मादलपुर, बनत चेयरमैन राजीव राणा, प्रसन्न चौधरी, अनुज राणा, सुधीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

