Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मोदी-योगी के पोस्टर फटे मिले

  • असामाजिक तत्वों ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले दिया घटना को अंजाम

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के राजतिलक से एक दिन पहले अधिकारियों की नाक के नीचे असामाजिक तत्वों द्वारा यूपी की सीएम योगी व भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के पोस्टरों को फाड़ दिया गया। इस घटना को लेकर भाजपाइयों में रोष व्यापत है और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम चार बजे योगी आदित्यानाथ का राजतिलक होना था, जिसको लेकर जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां की गई थी। बता दें कि कचहरी में हवालात के बाहर एक होर्डिंग लगा हुआ है, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर थी। गुरूवार की रात्रि किसी समय असामाजिक तत्वों ने इस पोस्टर को फाड़ दिया|

जिससे योगी आदित्यनाथ व नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी फट गई। सुबह जब लोग कचहरी पहुंचे, तो उन्होंने यह पोस्टर फटे देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि जहां पर यह घटना घटित हुई है, इस प्रांगण में कई प्रशासनिक अधिकारियों के आवास मौजूद हैं और यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं।

ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना उनके हौंसलों की दास्तां बयां करता है। दोनों नेताओं के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर भाजपाइयों में रोष व्यापत है और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस घटना केा अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img