Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मोदी-योगी की सरकारें उद्यमियों के विकास को तत्पर: कपिल

  • शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का प्रोग्राम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रविवार की रात नगर के कैराना रोड स्थित राजमहल रिजॉर्ट्स में शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में दीपावली के उपलक्ष्य में पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप्र के कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल एवं कैराना सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमियों के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील है। मोदी जी और योगी जी दोनों मिलकर देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन कार्यक्रम वास्तव में बहुत भव्य आयोजन है। दीपावली का त्योहार आप सबके उद्यम को चार चांद लगाए। कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि की मोदी जी ने उद्यमियों के लिए पूरे देश में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करा दिया है जिसे किसी भी उद्यमी को किसी भी सरकारी आफिस के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सांसद ने शामली के उद्यमियों की समस्याओं के लिए हर समय तैयार रहने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए कहा कि प्रत्येक माह जिला उद्योग बंधु की मीटिंग में हम उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करते हैं। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी उद्यमी परिवार सहित शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर उद्योग अंजू रानी, सीओ सिटी विजेंद्र भड़ाना, आरएसएस के जिला प्रचारक विराट, सहारनपुर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, देवेंद्र बंसल, उद्यमी अशोक बंसल, अमित जैन, आशीष अग्रवाल, कमल गोयल, अभिषेक जैन, सचिन गर्ग, लकी जैन, सुधाकर आर्य, मयंक जैन, राहुल जैन, आलोक जैन, अपूर्व जैन, सुधीर बंसल, अनुज गर्ग, रुचिर गोयल, शशि गर्ग, विकास गर्ग, परविंद्र जैन, शरद बंसल, मोहित बंसल, चरत बंसल, झिंझाना से पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल आदि सैकड़ों उद्यमी परिवार सहित उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img