Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, आज होगी सर्वदलीय बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर आपसी ​तालमेल और संसद के मानसून सत्र से संबंधित चर्चा होगी। संसद सत्र शुरू होने के एक दिन पहले यह एक औपचारिक बैठक होगी। जिसमें केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।

बता दें कि कल यानि गुरूवार 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। पहले यह सर्वदलीय बैठक राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बुलाई थी लेकिन अधिकतर पार्टियों के नेताओं की अनुपलब्धता के चलते यह बैठक टाल दी गई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र हंगामेदार होगा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाएगा। साथ ही महंगाई, मणिपुर संकट जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष, सरकार को निशाने पर ले सकता है। उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img