Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मोंटफोर्ट ने साइबर सुरक्षा जागरूकता पर कराई वेबीनार

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की द्वारा आयोजित एक वेबीनार गठित किया गया ।जिसका विषय था साइबर सुरक्षा जागरूकता यह वेबीनार अशोक कुमार (आईपीएस, डायरेक्टर जनरल, कानून एवं व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस) के संरक्षण में आयोजित किया गया।

मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने इस वेबीनार का शुभारंभ औपचारिक स्वागत भाषण द्वारा किया तथा सभी को इस विषय पर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य रूप से इस ज्वलंत विषय पर बोलने के लिए विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया। अंकुश मिश्रा (डिप्टी एसपी एसटीएफ उत्तराखंड पुलिस) तथा सुश्री कामाक्षी शर्मा (साइबर विशेषज्ञ) इन्होंने इस ज्वलंत विषय पर बच्चों तथा अभिभावकों को कई तथ्यों से परिचित कराया। तथा कैसे हम इन सब दुष्प्रचारों से बच सकते हैं, इस विषय पर भी हमारा ध्यान केंद्रित किया। इस वेबीनार में मोंटफोर्ट स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य, छात्र एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

सीनियर को-ऑर्डिनेटर दीपू थॉमस तथा उनकी टीम के सहयोग से यह वेबीनार सफल हो सका। इस प्रकार के प्रयासों से समाज में फैल रहे साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। चाहे वह बैंक से संबंधित हो या सोशल नेटवर्किंग से। अशोक कुमार, अंकुश मिश्रा ने अपने विचारों की रोशनी से हम सभी को जागरूक किया। समय-समय पर ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए। मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img