Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

दूषित पानी पीने से 100 से अधिक बीमार

  • सरधना के मंडी चमारान मोहल्ले में लोगों में मची अफरातफरी
  • घटना के बाद अधिकारियों में मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार को सरधना के मंडी चमारान मोहल्ले में दूषित पानी पीने से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए। कुछ ही देर में बस्ती में अफरातफरी मच गई। हालात ये हो गए कि नगर के अस्पतालों में जगह नहीं बची, जिसके बाद मरीजों को मेरठ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम और सीएमओ ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। बस्ती में कैंप लगाकर मामूली बीमार मरीजों को दवाई दिलाई गई। अधिकारियों ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही बस्ती में पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

सरधना के मंडी चमारान मोहल्ला निवासी सभासद सुभाष वेद ने बताया कि बस्ती में तीन दिन से टंकी में दूषित पानी आ रहा है। पानी में झाग उठ रहे हैं। दो दिन पहले कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। तब किसी ने खास ध्यान नहीं दिया। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। सोमवार को हालत यह हो गई कि 100 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए, जिससे बस्ती में अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में मरीजों को नगर के सीएचसी व निजी अस्प्तालों में भर्ती कराया। यहां बेड फुल हो गए तो मेरठ के अस्पताल में मरीजों को भेजा गया। घटना की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीओ अखिलेश मोहन व एसडीएम सत्यप्रकाश समेत तमाम अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे।

साथ ही पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे। रात तक मरीजों की संख्या बढ़ने पर ही रही। इस संबंध में सीएमओ अखिलेश मोहन का कहना है कि मंडी चमारान में लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत सामने आई है। कैंप लगाकर जांच कराई जा रही है। बीमारी होने का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img