जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: वर्तमान समय के खान-पान के कारण लोगों के स्वास्थय पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिक्तर लोग सेहतमंद रहने के लिए मॉर्निंग वॉक के समय विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं को करते हैं, लेकिन लॉकडाउन में शासन द्वारा सभी पार्कों को बंद करते हुए 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों के बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी थी।
जिससे मॉर्निंग वॉक करने वालों ने अपने घर को ही पार्क के रूप में तब्दील कर दिया था। अब जब शासन ने अनलॉक प्रक्रिया के तहत सावधानी के साथ पार्कों को मॉर्निंग वॉक के लिए अनुमति प्रदान कर दी है, लेकिन फॉग के कारण एक बार फिर से हार्ट के मरीज एवं अन्य बुजुर्गों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
इसको लेकर जनवाणी की टीम ने शहर भर में अलग-अलग पार्कों में जाकर कई वर्षों से योग करते आ रहे लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि सावधानी के साथ मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। क्योंकि मॉर्निंग वॉक के दौरान की गई योग की क्रियाएं कई प्रकार की बीमारी से दूर रखती हैं।
हरीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सावधानी के साथ योग व व्यायाम करने में कोई परेशानी नहीं होती। मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इसलिए डाक्टर की सलाह के अनुसार मॉर्निंग वॉक करने में कोई परहेज नहीं है। वह खुद 17 साल से निरंतर मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं।
पार्षद अंशुल गुप्ता ने कहा कि योग सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसलिए निरंतर सभी को योग करना चाहिए, लेकिन कोविड-19 के कारण परिस्थितियों में बदलाव हुआ है। ऐसे में सावधानी का भी भरपूर ध्यान रखना चाहिए।
जेके शर्मा का कहना हैं फॉग को देखते हुए घर पर भी मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं, लेकिन निरोग रहने के लिए योग एवं व्यायाम आवश्यक है। सुबह की ताजा हवा शरीर को काफी फायदा पहुंचाती है। हालांकि जिन्हे डॉक्टर ने मना किया हो वह सभी नियमों का भी पालन अवश्य करें।
राकेश ने कहा कि मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन जिन लोगों के लिए डाक्टर ने फॉग को देखते हुए मॉर्निंग वॉक के लिए मना किया है। उन सभी को परहेज करना चाहिए। एवं जो स्वास्थ्य है वह सभी मॉर्निंग वॉक अवश्य करे।
मोहम्मद निजाम गाजी ने कहा कि मॉर्निंग वॉक से बीमारी दूर होती है। ऐसे में सभी को मॉर्निंग वॉक को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल अवश्य करना चाहिए, लेकिन शासन एवं डाक्टर की सलाह का भी अनुसरण करना चाहिए।
मोहित चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मॉर्निंग वॉक जरूरी है। सुबह-सुबह ताजी हवा में योग की विभिन्न क्रियाओं को करने से कई तरह के रोग को भी दूर किया जा सकता है। लॉकडाउन में पार्क बंद होने से पेड़ों की ताजा हवा नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब पार्को को खोला गया है।







