Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रिश्तेदार के घर में घुसकर मां-बेटियों पर हमला, घायल

  • गाड़ी की किश्त जमा नहीं करने पर बनाया था दबाव

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रिश्तेदार को फाइनेंस कंपनी से गाड़ी दिलाने का खामियाजा पीड़ित और उसके परिवार को हमले के रूप में मिला। रिश्तेदार फाइनेंस कंपनी को किश्त जमा नहीं कर रहा और दबाव बनाने पर उन्होंने हमला कर परिजनों को घायल कर दिया। घायलों ने रोते-बिलखते हुए कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

शामली शहर की सरजीत कॉलोनी निवासी ओमकार रेहडी लगाता है। बताते हैं कि उसने अपने रिश्तेदार बबलू निवासी कृष्णानगर को एक गाडी फाईनेंस कंपनी से दिलाई थी। जिसकी पिछले 11 माह की किश्त नहीं भरने पर कंपनी संचालकों ने ओमकार पर दबाव बनाया, लेकिन बबलू किश्त नहीं जमा कर रहा। ओमकार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया था।

आरोप है कि गुरुवार दोपहर ओमकार की मां बरमी, पत्नी लक्ष्मी तथा पुत्रियां सोनिया व तन्नु घर पर बैठे खाना खा रहे थे तभी रिश्तेदार बबलू, सूरज तथा बालेश पत्नी नीरज घर में घुस आए तथा धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें दोनों युवतियों सहित चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल महिलाएं व युवतियां रोती-बिलखते हुए कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया और तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.