जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय राइफल एसोसिएशन के बाईलॉज में उसको बहुउद्देश्य रूप में क्रियाशील करने के लिए आवश्यक संशोधन किया जाएगा तथा समिति के सभी सदस्यों की सहमति से प्रस्ताव पास करा कर उसको अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने प्रतिबद्वता व्यक्त करते हुए कहा कि राइफल एसोसिएशन को जिले में क्रियाशील और बहुउपयोगी बनाने के लिए जिला प्रशासन सभी संभव प्रयास करेगा और शूटिंग रेंज तथा गंज रोड स्थापित लॉग शूटिंग रेंज को आधुनिक रूप में विकसित कर जिले के युवा एवं युवतियों को शूटिंग क्षेत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

