जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के बिजरौल रोड स्थित ओजस एचपी गैस एजेंसी का सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घरेलु गैस ईंधन सबसे बेहतर होता है। इससे प्रदूषण नहीं होता है। सभी को घरेलू गैस कनेक्शन लेकर इससे ही भोजन बनाना चाहिए। लोग भी स्वास्थ्य रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिली है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं भोजन बनाने के लिए लकड़ी और गोबर के उपले का इस्तेमाल करती थी। जिससे निकलने वाला धुंआ महिलाओं के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ऐसे परिवारों की महिलाओं को चूल्हे से आजादी दिलाते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी। इस मौके पर दीप प्रज्जवलित सुरेन्द्र कुमार त्यागी ने किया। ओजस गैस एजेंसी कें मालिक सर्वदन त्यागी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि देश में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहे घरेलु गैस कनेक्शन लेकर पर्यावरण बचाने में अपना सहयोग दें।
इस अवसर पर डा नीरज कौशिक, राकेश जैन, रविन्द्र राठी, अनिता खोखर, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, एडवोकेट बिजेन्द्र शर्मा, नरेंद्र त्यागी, प्रवण त्यागी, प्रमतप त्यागी, मा राजीव तोमर, योगेश, दीपक बामडौली, दीपेश, बंसत, चन्दवीर तोमर, प्रदीप ठाकुर, प्रभात तोमर सचिन त्यागी, अनुज त्यागी, अनवर, संजय त्यागी, विकास राणा आदि मौजूद रहे।

