Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

MP News: सीएम मोहन यादव का बेरोजगारी पर बड़ा बयान, कहा-युवा शक्ति रोजगार नहीं मांगती

जनवाणी ब्यूरो |

New Delhi: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बेरोजगारी को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा ​है कि, पहले का युवा बेरोजगार सरकारी नौकरी की आस लगाए रहता था, लेकिन अब युवा शक्ति रोजगार नहीं मांगती है बल्कि रोजगार देने का काम करती है। दरअसल, सीएम उज्जैन में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने यह बयान दिया है।

बता दें कि, उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर पहले बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था, इसके बाद महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। कल यानि 8 मई को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में भी सीएम मोहन यादव शामिल हुए। इस सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

संबोधित करते हुए सीएम ने कहा ?

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अब समय बदल गया है। युवा शक्ति बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। मध्य प्रदेश सरकार स्किल डेवलपमेंट से लेकर युवाओं को नए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए ऋण, भूमि सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को मौका देती है

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को मौका देती है। बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ाने के लिए जो भी जिम्मेदारी मिले, उस पर ईमानदारी से खरा उतरना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img