जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सिंघु बॉर्डर पर 71वां और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को आज 69वां दिन है। वहीं, विपक्षी नेताओं का दल किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा। लेकिन पुलिस ने पहले ही रोक दिया।
गाजीपुर सीमा पर लगाई कीलों को उखाड़ा गया
दिल्ली से कौशांबी की तरफ आने वाली सड़क पर गाजीपुर बॉर्डर के पॉइंट पर दिल्ली पुलिस द्वारा दो दिन पहले लगाई गई नुकीली कील को बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने ही हटवा दिया। दरअसल किसानों से मिलने के लिए 10 विपक्षी दलों के सांसद गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे थे।
ऐसी वीडियो और तस्वीरें प्रसारित हो रही हैं जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि गाज़ीपुर बाॅर्डर से कीलें हटाई जा रही हैं। कीलों की जगह बदली जा रही है। बाॅर्डर पर तैयारियां पहले जैसी ही हैंः दिल्ली पुलिस https://t.co/9b4wKYUz0h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
मगर तारबंदी और बैरिकेडिंग के साथ लगी नुकीली कीलों से वह दिल्ली की सीमा से यूपी गेट तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगातार छवि बिगड़ने से आला अधिकारियों ने नुकीली कीलों को हटवाने का निर्णय लिया। करीब एक घंटे पहले बिलाल नाम के कर्मचारी ने नुकीली कील को हटाने का काम शुरू किया था।
यहां 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई: हरसिमरत कौर
हरसिमरत कौर ने कहा कि यहां 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। ऐसे में किसानों की क्या हालत हो रही होगी। हमें भी यहां रोका जा रहा है हमें भी उनसे मिलने नहीं दे रहे।
गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे विपक्षी दल, पुलिस ने रोका
विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंच गया है। हालांकि विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया है। आपको बता दें कि विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय समेत कई नेता शामिल हैं।
यहां 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। ऐसे में किसानों की क्या हालत हो रही होगी। हमें भी यहां रोका जा रहा है हमें भी उनसे मिलने नहीं दे रहे: हरसिमरत कौर, SAD pic.twitter.com/JBsQnIlxYo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
इतनी बैरिकेडिंग तो हिंदुस्तान के अंदर पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं: हरसिमरत कौर
हरसिमरत कौर ने कहा कि हम आठ-दस पार्टियां किसानों से मिलने गाज़ीपुर बॉर्डर जा रही हैं। जहां पर 13 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है, इतना तो हिंदुस्तान के अंदर पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं है। हमें संसद में भी इस मुद्दे को उठाने का मौका नहीं दिया जा रहा है जो कि सबसे अहम मुद्दा है।
हम सभी किसानों का समर्थन करते हैं: सुप्रिया सुले
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम किसानों से मिलने जा रहे हैं। हम सभी किसानों का समर्थन करते हैं, हम सरकार से किसानों के साथ बातचीत करने का अनुरोध करते हैं।

