जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: एमक्यू इंटर कालेज में लेफ्टिनेंट के नेतृत्व में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट द्वारा एनसीसी कैडेट्स को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
गुरुवार एम क्यू इंटर कालेज में लेफ्टिनेंट मो. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को वर्ल्ड हैंड वॉश डे के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि हम सब स्वयं तथा समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए हमेशा स्वस्थ रहना होगा। हम अपने हाथ स्वच्छ रखने होंगे क्योंकि हमारे हाथ अगर स्वच्छ नहीं तो हम बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमें हमेशा शोच के बाद तथा खाना खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साबुन आदि से धोने चाहिए।
आज के समय में कोविड-19 बीमारी से बचने के लिए भी हाथ धोना बहुत लाभदायक है अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हम अपने परिवार समाज तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते है अन्यथा किसी प्रकार भी परिवार समाज तथा देश के लिए अस्वस्थ व्यक्ति बन कर रह जाता है। इसलिए हम लोगों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी ने एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व बताया। इस मौके पर एनसीसी अंडर ऑफिसर मोहम्मद समीर, जसवीर सिंह, महेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

