Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों संग देश को विकसित करने का लिया संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पूरे प्रदेश में एक यात्रा “व्यापारी स्वाभिमान यात्रा” को शुरू किया। इस यात्रा ने मुजफ्फरनगर जिले के सभी कस्बों का भ्रमण किया और उसके पश्चात एक सभा शाम 8:30 बजे आशीर्वाद बैंकट हॉल पर आयोजित की गई।

जिसमें मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री, शैलेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, सुनील पांडे कार्यालय प्रभारी, जितेंद्र सोनी प्रदेश युवा अध्यक्ष, अशोक कंसल उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदि लोगों ने जिले के सभी कस्बो से आये व्यापारियों को संबोधित किया और आवाहन किया कि व्यापार मंडल की एकता जितनी मजबूत होगी, उतना ही मजबूती से हम लोग व्यापारियों की मांगों को प्रदेश व देश की सरकारों के सामने दबाव बनाकर संपूर्ण करने का कार्य कर सकते हैं।

मुकुंद मिश्रा एवम अशोक कंसल ने व्यापारियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और यह भी कहा कि है यात्रा 57 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी और इसमें एक शिकायत व सुझाव पेटी भी रखी गई है जिसमें सभी जिलों के व्यापारियों के सुझाव और शिकायतें को इकट्ठा किया जाएगा जिसके आधार पर एक रूपरेखा बनाकर प्रदेश व देश की सरकार को उन कार्य को करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। इस सभा का संचालन दिनेश बंसल प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा किया गया।

इस सभा में श्याम सिंह सैनी, सरदार सुलखन सिंह, राकेश गर्ग, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, संजय मित्तल, अनिल तायल, विजय वर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, पंकज अपवेजा, हीरालाल, रामपाल सेन, विकास अग्रवाल, सुनील तायल, कशिश गोयल, शोभित सिंघल, दीपक गुप्ता, शलभ गर्ग, अलोक अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, मनोज गुप्ता, सन्नी वर्मा, पंकज गोयल, अलका शर्मा, रूपम शुक्ला, मनु शर्मा, अंजू शर्मा, आरती शुक्ला, पूनम चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img