Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

करहल में मुलायम सिंह बोले मेरा मान रखना

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना।

मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।

मुलायम सिंह के संबोधन के बाद पहुंचे अखिलेश

मुलायम सिंह का संबोधन समाप्त होने तक फिरोजाबाद से अखिलेश यादव भी करहल पहुंच गए। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के पैर छूए। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। इनका जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। झगड़ा कराती है। भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें। अखिलेश ने कहा कि आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। सबसे वोट को अपील करना। ये चुनाव किसान, नौजवान का चुनाव है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img