जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं।
आज शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचेगा तौकते
अहमदाबाद के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते तेज हवाओं के साथ गुजरात के तट पर आज शाम तक पहुंचेगा और देर रात को पोरबंदर और महुवा तट से गुजरेगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना है और इनकी रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा होगी।
Very severe cyclonic storm is likely to move north-northwestward & reach Gujarat coast in evening hrs & cross Gujarat coast between Porbandar & Mahuva during night as the storm with maximum sustained wind speed of 155-165 kmph gusting to 185 kmph: Meteorological Centre, Ahmedabad
— ANI (@ANI) May 17, 2021
मुंबई एयरपोर्ट का संचालन तीन घंटे के लिए बंद
चक्रवात तौकते की वजह से मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट की तीन घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज यानी सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।
Due to cyclone alert, Mumbai Airport operations need to be closed from 1100 hours to 1400 hours of 17th May: MIAL#CycloneTauktae
— ANI (@ANI) May 17, 2021
मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश
तौकते के कारण मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई के वडाला से चक्रवात तौकते की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें तेज हवाएं चल रही है। साथ ही रिमझिम बारिश भी हो रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं।
Maharashtra: Light spell of rain and gusty winds seen in in view of Cyclone Tauktae; early morning visuals from Wadala area of Mumbai pic.twitter.com/ZD1SZ4r0e5
— ANI (@ANI) May 17, 2021
नवसारी में समुद्र में तैरती मछुआरों की नाव
चक्रवाती तूफान तौकते के आने के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं।
Gujarat: Fishing boats in Navsari float on the seashore in the wake of #CycloneTauktae
Visuals from Ojal Machhiwad village pic.twitter.com/f35g2c7Rh3
— ANI (@ANI) May 17, 2021
चक्रवाती तूफान तौकते से कई गांव प्रभावित, सैंकड़ों पेड़ गिरे
चक्रवाती तूफान तौकते से अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई सैकड़ों पेड़ इसकी चपेट में आकर गिर गए और कई गांव प्रभावित हो गए। चक्रवात तौकते का देश के कई राज्यों पर क्या असर पड़ा, ये जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं।
भारतीय वायु सेना ने तैनात किए ये तीन विमान
भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दो C-130J और एक An-32 एयरक्राफ्ट को तैनात किया गया है। ये विमान 167 सैनिकों और राहत-बचाव के 16.5 टन लोड के ट्रांसपोर्टेशन के लिए तैनात किए गए हैं।
Indian Air Force had deployed two C-130J and a An-32 aircraft for transportation of 167 personnel and 16.5 tonnes of load of NDRF from Kolkata to Ahmedabad: IAF#CycloneTauktae pic.twitter.com/lNLEXiQrP8
— ANI (@ANI) May 17, 2021
तीन घंटे के लिए मुंबई एयरपोर्ट बंद, ताउते के मद्देनजर लिया फैसला
देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा अभी भी जारी है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब अब तौकते तूफान गुजरात की ओर बढ़ रहा है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। गुजरात में तूफान के टकराने की संभावना को लेकर वहां एनडीआरएफ की 50 टीमों को तैनात कर दिया गया है। इसी बीच गुजरात में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

