Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मुंडाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी

  • दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार, दिनदहाड़े हुई मुठभेड़
  • बाइक, तमंचा कारतूस बरामद भगवानपुर चट्टावन की गोकशी में शामिल था बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार को मुंडाली पुलिस की बाइक सवार तीन शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको पुलिस ने तुरंत दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को मेडिकल में भर्ती कराया है।

पकड़ा गया बदमाश गोकश भी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा और दो जिंदा व तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को बदमाश से छह दिन पूर्व भगवानपुर चट्टावन में हुई गोकशी के सुराग भी मिले हैं। थानाध्यक्ष मुंडाली रविचंद्रवाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह साथी पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। समयपुर से थाना वापस लौटते वक्त आड़ की ओर से उन्हें स्प्लैंडर बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी।

जिस पर पुलिस ने उनके पीछे लग गई। बदमाश फायरिंग करते हुए कालेआम की तरफ दौड़े और उन्होंने एक चकरोड को मुड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी बाइक फिसली और तीनों बदमाश गिर गए। इस दौरान पुलिस टीम ने भी तीन पिस्टलों से जवाबी फयरिंग की। जिसमें एक बदमाश बायीं टांग में गोली लगने से घायल हो गया।

जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल भिजवाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरे पुत्र अन्ते निवासी गोविंदपुरी थाना खरखौदा बताया। तलाश के दौरान आरोपी से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।

आरोपी से स्प्लेंडर बाइक यूपी-14 एडब्ल्यू 7879 भी मिली है। एसओ ने बताया कि भूरे शातिर किस्म का अपराधी है। वह खरखौदा में टॉप टेन का बदमाश है और गोकशी भी करता है। उसके खिलाफ मुंडाली में भी गोवध के मुकदमे हैं। बकौल एसओ भूरे ने गत रविवार को भगवानपुर चट्टावन में हुई गोकशी की घटना में भी खुद को शामिल होना बताया है। पुलिस आरोपी से उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, सूत्रों का कहना है कि भूरे के साथ बाइक पर किठौर थानार्न्तगत कायस्थ बड्ढा के युवक सवार थे।

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मारी गोली

मेडिकल के जागृति विहार में पांच साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गोली मार दी। बीते 25 नवंबर को आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले परिवार की पांच साल की बच्ची को अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था। परिजनों की ओर से इसको लेकर थाना मेडिकल में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी राकेश पुत्र दीप चंद निवासी बड्ढा वाजिदपुर थाना स्याना जिला बुलंदशहर जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। एक स्थान पर आरोपी नजर आया। पुलिस ने उसको रुकने को कहा, लेकिन उसने बजाय रुकने के पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। एक गोली आरोपी को जा लगी। घायल को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img