Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने दिनदहाड़े फौजी का मकान खंगाला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/कंकरखेड़ा: शोभापुर पुलिस चौकी क्षेत्र से करीब 50 मीटर की दूरी पर दोपहिया रोड स्थित फौजी के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों की चोरी कर ली। फौजी की पत्नी मिलिट्री हॉस्पिटल में उपचार कराने के लिए गई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सरजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

दोपहिया रोड पर कुलदीप तोमर पुत्र सोनवीर सिंह का मकान है। जो शोभापुर चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। कुलदीप तोमर सेना में नायक के पद पर असम में तैनात हैं। कुलदीप तोमर मूल रूप से बड़ौत थाना क्षेत्र के सिरसली गांव के रहने वाले हैं। जिनका परिवार दोपहिया रोड पर रहता है।

यहां पर कुलदीप की पत्नी कोमल अपनी एक बेटी और एक बेटा के साथ रहती है। गुरुवार को कोमल दोनों बच्चों को लेकर मिलिट्री हॉस्पिटल उपचार के लिए गई थी। वह यहां से ताला बंद करके 11 बजे गई और दो बजे वापस आ गई थी। उसने बताया यहां आकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और अंदर सेफ और कमरों के ताले तोड़ दिए गए थे।

25 12 e1606534328972

चोरों ने ताले तोड़कर दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र छह हजार रुपये नकद और चांदी के अन्य जेवरात भी चोरी कर लिए। जिनकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img