Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

नगर निगम को बढ़े रेटों में नहीं मिल रहे पार्किंग के ठेकेदार

  • निगम की ओर से फिर कम की जाएगी ठेकों के टेंडर की दरें
  • शहर में 18 जगहों पर छोड़ा जाना है पार्किंग का ठेका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम की ओर से पार्किंग के बढ़ाए गये रेट उनके ही आड़े आकर खडेÞ हो गये हैं। हालात यह है कि पूरे शहर में अवैध रूप से पार्किंग तो की जा रही है, लेकिन निगम को पार्किंग के लिये जायज ठेकेदार नहीं मिल पा रहे हैं। शहर 18 जगहों के लिये नगर निगम की ओर से पार्किंग के ठेके छोड़े जाने थे, लेकिन हालात यह है कि अभी तक इसकी टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई है। निगम की ओर से बढ़ाये गये रेटों के कारण ठेकेदार ही नहीं आ रहे हैं। इनमें से मात्र चार जगहों का ठेका ही अभी तक छोड़ा जा सका है।

बता दें कि नगर निगम की ओर से शहर में 18 जगहों के लिये पार्किंग के ठेके छोड़े जाने थे। इस बार निगम की ओर से पार्किंग के ठेकों के रेट भी बढ़ाये गये थे और इसके अलावा ठेकेदारों के लिये कुछ शर्ते भी रख दी थी। जिसमें ठेकेदार को पार्किंग स्थल पर शौचालय, टीने शेड और पीने के पानी की व्यवस्था भी करनी होगी। इस बार निगम की ओर से पार्किंग के ठेकों के रेट भी बढ़ाये गये थे, लेकिन हालात यह है कि अब से पहले दो बार नगर निगम पार्किंग के ठेकों के रेट कम कर चुका है।

03 27

उसके बाद भी उसे यहां ठेकेदार नहीं मिल पा रहे हैं। बढ़े हुए रेटों पर कोई ठेकेदार आने को तैयार नहीं है अभी तक मात्र चार जगहों का ही ठेका हुआ है। जिसमें टाउन होल, सूरजकुंड पार्क, दयानंद नर्सिंग होम के सामने और मिमहेंस हॉस्पिटल यही शामिल है। इसके अलावा अन्य जगहों पर ठेका नहीं छोड़ा जा सका है।

रिवाइज होंगे ठेकों के रेट

सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से पहले भी ठेकों का रेट कम किया गया था एक बार फिर से रेट कम किये जाएंगे। पार्किंग ठेकों के रेट रिवाइज कर दोबार से प्रक्रिया शुरू की जायेगी और कोशिश की जायेगी कि जल्द ही सभी जगहों के पार्किंग के ठेके हो जाएं। अवैध पार्किंग को लेकर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कहीं भी अवैध रूप से पार्किंग नहीं होने दी जायेगी। जहां कहीं भी इस प्रकार का कार्य होता मिलेगा उसमें पुलिस कार्रवाई की जायेगी।

नगर निगम की ओर से यहां छोड़े जाने हैं ठेके

अगर शहर में नगर निगम की ओर से पार्किंग के ठेके छोड़े जाने की बात करें तो निगम की ओर से तिलक पुस्तकालय एवं वाचनालय घंटाघर, सूरजकुंड पार्क, बेगमपुल चौराहा से नाला के किनारे दयानंद नर्सिंग होम के सामने, मिमहेंस हॉस्पिटल, एलएफसी हनी हाइट, देशी बाइट एचडीएफसी बैंक मंगलपांडे नगर, आरपीजी टावर यूनिवर्सिटी रोड, संजीवनी पुस्तकालय, जय मोर्ट्स सर्विस, सिटी सेंटर स्टार प्लाजा, शिव चौक तिराहा, नवजीवन हॉस्पिटल, ब्रोडवे इन होटल के सामने, एचडीएफसी लाइफ लाइन, भूषण हॉस्पिटल, नगर निगम पार्क के सामने, यूको बैंक, बीएसएनल गढ़ रोड इन जगहों परा पार्किंग के ठेके निगम की ओर से छोड़े जाने हैं, लेकिन अभी तक यहां प्रक्रिया अधर में लटकी है। इन में अधिकांश जगहों पर अब भी पर्किंग की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img