जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नगर निगम द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कुछ दुकानदारों पर जुर्माना किया गया तो कुछ का सामान जब्त कर नगर निगम लाया गया। भगत सिंह चौक के पास स्थित एक डेरी पर भी गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया गया।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में लोहानी सराय में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। सड़क पर सामान फैलाकर बैठे अनेक दुकानदारों का सामान जब्त कर नगर निगम लाया गया।


