जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते चेयरमैन व सीएससी प्रभारी द्वारा फीता काटकर किया गया इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है अनेक योजनाओं से गरीबों को लाभ मिल रहा है। रविवार की सुबह मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोप स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील व सीएचसी प्रभारी डा.खालिद द्वारा फीता काटकर किया गया। यह मेला कोरोना के नियमों के अनुसार चलेगा।
इस आरोग्य मेले में एक ही छत के नीचे ओपीडी सेवा, पैथोलॉजी जांच की सुविधा और दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। कोरोना महामारी के चलते इस प्रकार के मेलों को 15 मार्च के बाद स्थगित कर दिया गया था। जिसे अब कोरोना कम होने पर उन्हें शुरू किया गया है। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। डा. खालिद अख़्तर ने बताया कि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
मेले में कॉविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से नगर की गरीब जनता को लाभ पहुंचता है। जिसका उदाहरण इतनी भयंकर ठंड में भी मरीजों का मेले के अंदर आना इसकी उपयोगिता को दर्शाता है। इस मौक़े पर प्रभारी चिकित्सक डा.खालिद हुसैन, डा.संजय विश्वकर्मा, समाजसेवी कुंवर राणा प्रताप सिंह, अन्नू बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

