Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

थानाध्यक्ष, पालिका अफसरों व टीचर समेत मिले 66 कोरोना पॉजिटिव

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: चरथावल थानाध्यक्ष के बाद नगरपालिका परिषद् के दो अफसरों के साथ ही एक शिक्षिका के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद रविवार को 66 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम्प की स्थिति बन गई।

रविवार को सवेरे से ही कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता और चर्चा का दौर बना रहा। सवेरे ही चरथावल थानाध्यक्ष उप निरीक्षक सूबे सिंह यादव के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर फैली।

इसके बाद दोपहर को यह दायरा और भी बढ़ा और नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर फिर से कोरोना संक्रमण से घिरा नजर आया। यहां पर दो अफसरों को कोरोना पाजिटिव पाया गया।

पालिका के कर निर्धारिण अधिकारी और कर विभाग के निरीक्षक अमित कुमार कोरोना पाजिटिव पाये गये। इससे पूर्व पालिका के अधिशासी अधिकारी और महिला व पुरुष सफाई निरीक्षक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

यह खबर फैलते ही पालिका प्रशासन में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। कई अधिकारी और कर्मचारी अपना कोविड टैस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल की ओर दौड़ते दिखाई दिये।

इसके अलावा नगरपालिका परिषद् के अधीन संचालित नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका भी कोरोना पाजिटिव मिली है। इससे हड़कम्प की स्थिति बनी रही।

वहीं राहत भीरी खबर यह रही कि 75 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1065 हो गई है।

जनपद के स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 244 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें दो आरटीपीसी, 44 के रैपिड टेस्ट तथा 20 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब के जरिए हुई है।

जनपद में रविवार को 75 और कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के टोटल एक्टिव केसों की संख्या 1065 हो गई है।

जनपद में अब तक कोरोना के कुल 2184 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। रविवार को जो कोरोना मरीज मिले हैं उनमें भोपा रोड से एक, कृष्णापुरी से तीन, नगर पालिका से दो, आर्यपुरी से एक, सुभाषनगर से एक, अग्रसेन विहार से एक, नुमाइश कैम्प से दो, आनंद विहार से दो, जानसठ रोड से एक, गांधी कॉलोनी से चार, साउथ सिविल लाइन से दो, नई मंडी से सात, खालापार से एक, पटेलनगर से एक, साकेत कॉलोनी से एक, मुजफ्फरनगर सिटी से एक, साकेत रोड, आवास-विकास से दो, रेनबो विहार से एक, देवपुरम से दो, आनंदपुरी से दो, पुलिस लाइन से एक, जाट कॉलोनी से तीन, ऋषभ विहार से एक, पटेलनगर से तीन, सिविल लाइन से एक, गांधीनगर से एक, शेरनगर से एक, अमित विहार से दो, कडीपुर भोपा से एक, युसुफपुर से एक, बडा बाजार से एक, बुआडा से एक, एमएमसी से एक, निरमानी से एक, सलहरखेडी से एक, कल्याणपुर से एक, बुढाना से एक, पीनना से एक, चरथावल से दो, बहेडी से एक व गोयला से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

  • पॉजिटिव 3270
  • ठीक 2184
  • एक्टिव 1065
  • मौत 31
  • रविवार को मिले केस———66
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...

बलिदान से आजादी तक शहीद दिवस का सच्चा अर्थ

शहीद दिवस हमारे राष्ट्रीय जीवन का एक ऐसा भावनात्मक...
spot_imgspot_img